मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलाह के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। उक्त फोटो का थाना जानसठ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया तथा अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित कर उसकी तलाश की गई। शुक्रवार 19 जून को फोटो वायरल करने वाले आरोपी युवक को जानसठ पुलिस ने कवाल से पिमौड़ा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गांव कवाल निवासी अरशद पुत्र मुमतियाज के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






