मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं पुनर्वास हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के क्रम में एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन व एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में पॉक्सो एक्ट से संबंधित 03 पीड़िताओं को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत तीन-तीन लाख की आर्थिक सहायता का लाभ स्वीकृत। हुआ है। एसएसपी कार्यालय पर स्थित महिला सम्मान कोष शाखा द्वारा इसमें अहम योगदान दिया गया। उक्त सहायता राशि पीड़िताओं के पुनर्वास, शिक्षा एवं जीवनयापन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिल सके। शुक्रवार को एसएसपी द्वारा पीड़िताओं एवं उनके परिजनों से भेंट कर संवाद किया तथा उन्हें हर संभव सहायता, सुरक्षा एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया गया। एसएसपी ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के पीड़ितों के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना जनपद पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को
लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।






