हरिद्वार महानगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर कांग्रेस अनुसूचित विभाग और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने ऋषिकुल स्थित कार्यालय पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन सादगी पूर्वक मनाया। इस अवसर पर अनुसूचित विभाग के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी बेहद संवेदनशील, जुझारू और जनप्रिय नेता हैं। आज का दिन केवल उनके जन्म का उत्सव मनाने का नहीं है, बल्कि उनके उस संघर्ष, विचारधारा और दृष्टिकोण को याद करने का भी है, जिसने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा ने कहा कि राहुल गांधी का जीवन सत्ता के गलियारों में जरूर बीता है, लेकिन उन्होंने कभी भी आसान रास्ता नहीं चुना। उन्होंने राजनीति को सत्ता हासिल करने का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम माना है। नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलना यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह उनकी राजनीति का मूल मंत्र बन चुका है। उनकी श्भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस बात का जीता-जागता सबूत हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक और मणिपुर से मुंबई तक हजारों किलोमीटर पैदल चलकर उन्होंने देश के आम लोगों, किसानों, युवाओं, मजदूरों और महिलाओं के दर्द को बहुत करीब से महसूस किया है। आज के दौर में जब राजनीति सोशल मीडिया और बंद कमरों तक सिमट रही है, तब राहुल गांधी ने सड़कों पर उतरकर जनता के बीच रहने का साहस दिखाया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि राहुल गांधी की सबसे बड़ी खूबी उनकी निडरता और ईमानदारी है। उन्होंने कभी भी सच का साथ नहीं छोड़ा, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी व्यक्तिगत या राजनीतिक चुनौतियों का सामना क्यों न करना पड़ा हो। युवाओं के रोजगार की बात हो, किसानों के हक की लड़ाई हो, या फिर देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हो, राहुल हमेशा संसद से लेकर सड़क तक जनता की मजबूत आवाज़ बनकर खड़े रहे हैं। युवा नेता सागर बेनीवाल और समर्थ अग्रवाल ने कहा कि देश का युवा राहुल गांधी में एक ऐसा नेता देखता है जो उनकी बात सुनता है, जो संवाद में विश्वास रखता है और जो देश के भविष्य को जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एक आधुनिक और प्रगतिशील सोच देना चाहता है। वे युवाओं को आत्मनिर्भर और तार्किक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर चंदन शर्मा, राजू चित्कारा, जवाहर चावला, कमल सैनी, जावेद आलम, राजबीर सैनी, मुकुल, दीपक गौतम, गुलशन शर्मा, शिवम वाल्मीकि, मनोज, पप्पू आदि मौजूद रहे।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal