पुलिस ने सिखाया स्टंटबाजों को सबक, पांच वाहन किए सीज

Share :

कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शादी समारोह में जाते वक्त कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर हूटर बजाते हुए स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 5 कारों को सीज कर दिया। साथ ही स्टंटबाज युवकों को भी भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया माॅनिटरिंग के दौरान पुलिस की मीडिया सेल को एक वीडिया मिला। जिसमें कारों में सवार कुछ युवक हूटर बजाकर कार की खिड़कियों से बाहर निकल हुड़दंग मचाते हुए दिखे। यातायात नियमों को दरकिनार कर जान खतरे में डालने वाले वीडियो का संज्ञान लेकर जाचं की गयी तो वीडियों के ज्वालापुर क्षेत्र का होने की जानकारी सामने आने पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा की गयी पड़ताल में सामने आया कि उक्त 18 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाने वक्त सराय रोड़ पर युवकों की हरकतों को स्थानीय व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। पुलिस ने स्टंटबाजी की घटना में शामिल चिन्हित किए गए युवकों और उनके अभिभावकों को वाहनों सहित कोतवाली बुलाकर एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते सभी वाहन सीज कर दिए। वाहन चला रहे व अन्य के विरुद्ध भी कार्यवाही की गयी। साथ ही युवकों एवं उनके अभिभावकों को घटना की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी।

पहचान छिपाकर महिला का धर्मांतरण कराने वाले अशफ़ाक की तलाश शुरू, घर पर लटका ताला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा मोरना में हाल ही में लव जिहाद व धर्मान्तरण का मामला क्षेत्र में चर्चाओं का केन्द्र बना है। मामले में धार्मिक पहचान छिपाकर हिन्दू विधवा का धर्मान्तरण सहित दुष्कर्म व तीस लाख की बड़ी रकम हड़पने के अरोपी अशफ़ाक सलमानी उर्फ राजू बालियान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयास

व्यापारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने किया विचार मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस अधीक्षक अपराध व नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर उन्हें इस दौरान सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान करने के साथ साइबर अपराध पर जागरूक कर विभिन् हेल्पलाइनों की जानकारी दी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध ने व्यापारियों से सुझाव

एसएसपी ने 3 पीड़ित महिलाओं को पुनर्वास एवं सुरक्षा सम्मान के तौर पर किए चेक प्रदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मिशन शक्ति अभियान के तहत तीन पीडिताओं को एसएसपी के निर्देशन में एसपी क्राइम द्वारा की गई कार्रवाई एवं लिखापढी के तहत तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एसएसपी ने पुलिस कार्यालय पर पीडिताओं को सहायता राशि के चैक वितरित किए। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र हाथ में लिए हुए फोटो वायरल करने वाले युवक को जनपद के थाना जानसठ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार जनपद के थाना जानसठ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा

स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है योग-आशु चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय 21 जून योग दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में स्थानीय लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर आशु चौधरी ने कहा कि नियमित योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। सभी को योग को दैनिक दिनचर्या का

नशा तस्करी में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशा तस्करी के मामले में फरार चल रहे रावण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सिडकुल व रानीपुर कोतवाली में मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन मुकद्मे दर्ज हैं। आॅपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal