मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि शुक तीर्थ मुजफ्फर नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का हुआ शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर परिक्रमा करते हुए शुक देव मंदिर पर पहुँची तत्पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि जब हमारे पूर्व जन्म के पुण्य उदित होते है तब हमारे जीवन में ऐसा शुभ अवसर प्राप्त होता है जैसे तन को स्वस्थ रखने के लिए हमे समय समय पर भोजन की आवश्यकता होती है वैसे मन को स्वस्थ रखने के लिए अध्यात्म की आवश्यकता होती है आध्यात्मिक जीवन बड़ा ही सुखद जीवन होता है व्यास जी ने गोकर्ण धुंधकारी का प्रसंग श्रवण कराते हुए कहा कि धुंधकारी ने उच्च कुल में जन्म लेकर पथ भ्रष्ट होकर अध्यात्म से दूरी बना लिया जिसके फ़ल स्वरूप उसे प्रेत योनि प्राप्त हुई वही गोकर्ण जी ने अध्यात्म रूपी भागवत कथा का आश्रय लेकर धुंधकारी को प्रेतयोनी से मुक्त किया महाराज जी के सुंदर सुंदर भजनों पर श्रद्धालु लोग मंत्र मुग्ध हो गए इस अवसर पर मुख्य यजमान की भूमिका में बागा राम त्यागी ने सपत्नीक महाराज जी का पूजन किया व जय चन्द त्यागी अनिल त्यागी जय नंद त्यागी रेशु त्यागी सीता त्यागी सुरक्षा त्यागी मुन्नी शर्मा सुनीता त्यागी श्वेता त्यागी अंशुल त्यागी कविता त्यागी अन्नू त्यागी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






