प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जताई चिंता, मंत्री कपिल देव ने पेपर मिलों को दिए कड़े निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के मंत्री और सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मखियाली, चांदपुर एवं मँझेड़ा में बढ़ती प्रदूषण संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों, उद्योग संचालकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण से उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इस दौरान कपिल देव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जीवन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में संचालित पेपर मिलों सहित सभी औद्योगिक इकाइयों को प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास आवश्यक है, लेकिन यह विकास पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य की कीमत पर स्वीकार्य नहीं हो सकता। यदि किसी भी उद्योग द्वारा प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी की गई अथवा ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां पाई गईं तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण, सघन निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा ग्रामीणों द्वारा उठाई समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण, भूजल एवं वायु गुणवत्ता सुधार, औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उद्योग संचालकों से पर्यावरणीय मानकों का पूर्ण पालन करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का आह्वान किया गया। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। जनसहभागिता, प्रशासनिक तत्परता एवं उद्योगों की जवाबदेही के माध्यम से ही प्रदूषण मुक्त एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।इस अवसर पर भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, हरेंद्र पाल, अमित शास्त्री, विशाल, सुनील, वीरपाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal