मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों से कुल 05 विधिक नमूने संग्रहित किए हैं, जिससे जनपद में मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
गुरुवार को इस अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्य विधिक टीम ने बुढ़ाना के सथेड़ी रोड स्थित बायवाला चौक पर संचालित ‘हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड’ से मिश्रित दूध का एक विधिक नमूना लिया। इसके बाद टीम ने करबला रोड, बुढ़ाना स्थित ‘मैसर्स अकबर मिल्क चिलिंग सेंटर’ पर छापा मारकर वहां से खाद्य पदार्थ घी का एक विधिक नमूना भरा। विभाग की इस त्वरित और औचक कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी संचालकों में खलबली मची रही। इसके साथ उमेश डेरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 किलो संदिग्ध घी सीज किया गया। अभियान के तहत जांच टीम बढेड़ी स्थित ‘उमेश डेरी’ की पनीर निर्माण इकाई पर पहुंची। यहां सघन चेकिंग करते हुए अधिकारियों ने पनीर और घी के 02 विधिक नमूने अपनी कस्टडी में लिए। इसके अलावा, डेयरी की निर्माण इकाई में भारी अनियमितता पाते हुए वहां भंडारित किया गया लगभग 90 किलोग्राम संदिग्ध घी, जिसकी अनुमानित कीमत 67,500 रुपये आंकी गई है, को नियमानुसार मौके पर ही सीज कर दिया गया। सीज किए गए इस माल को फिलहाल विधिक प्रक्रिया के तहत खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में दे दिया गया है। इसके अलावा टीम ने ग्राम पुरबालियान स्थित ‘सुहान डेयरी’ का रुख किया और वहां से भी मिश्रित दूध का एक विधिक नमूना संकलित किया।
सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि सभी एकत्रित नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, और रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से बेहद सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आज के इस सफल व प्रभावी छापामार अभियान में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप सिंह, सुनील कुमार, वैभव शर्मा एवं पूनम कुमारी पूरी मुस्तैदी के साथ सम्मिलित रहे।

पीईटी-2026 की परीक्षा अब 25, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2026 की तिथियों में बदलाव किया है। अब परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)‌। शुक्रवार को अपरान्ह 4 बजे ,हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार की 86वीं बोर्ड बैठक आनन्द स्वरूप आयुक्त गढवाल मण्डल पौडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्राधिकरण बोर्ड बैठक मे प्रस्तुत मदों की समीक्षा की गयी। वित्तीय वर्ष-2026-27 के प्रस्तुत बजट पर आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बजट का अनुमोदन प्रदान किया गया। प्राधिकरण की विभिन्न

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर रेलवे फाटक मार्ग स्थित उडुपी एक्सप्रेस रेस्टोरेंट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। रेस्टोरेंट स्वामी मनोज चौहान ने बुके देकर मंत्री मदन कौशिक का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री मदन कौशिक ने बधाई देते हुए कहा कि हरिद्वार-ज्वालापुर के निवासियों के लिए उडुपी रेस्टोरेंट में स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सिंचाई विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन, सिडकुल धनौरी मार्ग की हालत सुधारने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। क्षतिग्रस्त सिडकुल धनौरी मार्ग हालत सुधारने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अबरार अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिडकुल धनौरी मार्ग वर्षों से सिडकुल धनौरी मार्ग क्षतिग्रस्त है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए

गुघाल मेले में पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर श्रद्धालु भक्तों ने लिया आशीर्वाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान के तत्वाधान में ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर आयोजित गुघाल मेले में दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु भक्तों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शास्त्रों एवं पंचांगो में गुघाल मेले में त्रयोदशी तिथि पर पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करने

कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने दी प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की। इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal