मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने मुहिम चलाते हुए दो दिन पूर्व ज्ञापन देकर नगर में मोहर्रम के जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाले मंदिरों के समक्ष मातम नहीं करने देने का अनुरोध डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए जिला प्रशासन से किया था।
गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर हिन्दू संघर्ष समिति के बैनर तले एकत्रित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समिति संयोजक नरेन्द्र पंवार साधु के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में हिंदू समाज के लोगों ने जुलूस का रूट डायवर्ट करने की मांग की। इस दौरान हिन्दूवादी व्यापारी नेता संजय मिश्रा, अरुण प्रताप सिंह, देश राज्य चौहान, सुरेन्द्र मित्तल, बिटटू सिखेडा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व दो दिन पहले राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा के नेतृत्व में प्रशासन को दिए ज्ञापन में मांग की गई थी कि नगर क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले मंदिरों के समक्ष सोगवार जानबूझकर रुककर काफी देर तक मातम करते हैं। प्रशासन इस बात की व्यवस्था करे कि धार्मिक स्थल के बाहर रुक कर मातम न करके आगे पीछे जाकर मातम किया जाना चाहिए।

डीएम और एसएसपी को सम्मानित करेगा श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने कांवड़ मेले के लिए बेहतर व्यवस्थाएं किए जाने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल ने डीएम, एसएसपी और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त

कांवड़ियों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा कांवड़ मेले के दौरान 1 अगस्त से नगला इमरती हाईवे रुड़की पर कांवड़ियों को निःशुल्क एंबलेंस सेवा और प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान चोट लगने, पैरों

भारत को ओलंपिक की मेजबानी और खेल महाशक्ति बनाने के संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने शुरू की कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल मंत्री रेखा आर्य ने 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी करने का मौका मिले इस कामना के साथ हरकी पैड़ी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। खेल मंत्री रेखा आर्य 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पहुंचकर महादेव शिव का रूद्राभिषेक करेंगी। इस अवसर पर अखिल

संदेश नगर कनखल में जलभराव से हाहाकार, सड़कें बनीं तालाब, घरों में कैद हुए लोग

हरिद्वार (रिपोर्टर)।.सोमवार सवेरे से दोपहर तक हुई मूसलाधार बारिश के कनखल क्षेत्र के वार्ड 26 संदेश नगर कालोनी में बरसाती पानी भरने से सड़के तालाब बन गयी। नाले का गंदा पानी घरों में भी घुस गया। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का

कांवड़ियों की सेवा सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य-महंत बिष्णु दास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्रवणनाथ नगर स्थित श्रीगुरू सेवक निवास उछाली आश्रम में कांवड़ सेवा शिविर अनवरत रूप से जारी है। आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के नेतृत्व में आश्रम के संत और सेवादार शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। कांवड़ियों को चाय, नाश्ता, भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को भारी बरसात

कांवड़ मेले की भीड़ में बिछड़े बालक को पुलिस ने पिता से मिलाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के साथ पुलिस बिछड़ों को परिजनों से मिलाने में भी सराहनीय भूमिका निभा रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कांवड़ियों की भीड़ में पिता से बिछड़ गए एक 12 वर्षीय बालक को परिजनों से मिला

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal