हरिद्वार/बहादराबाद (रिपोर्टर)। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित पुलिस टीम ने 16 जून को गश्त एवं चेकिंग के दौरान नहर पटरी से ज्वालापुर जाने वाले मार्ग पर हैंडपंप के पास एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 नशीले ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राव रिहान पुत्र अहसान निवासी बढ़ेड़ी राजपूतान, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डी-फार्मा का छात्र रह चुका है तथा उसका मेडिकल स्टोर भी है। दवाइयों की जानकारी होने के कारण उसने लालच में आकर नशीले इंजेक्शनों का अवैध कारोबार शुरू कर दिया था। आरोपी ने बताया कि सिडकुल क्षेत्र में मजदूरों के बीच इन इंजेक्शनों की मांग अधिक होने के कारण वह उनकी बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को नशीले इंजेक्शन कहां से प्राप्त होते थे और वह किन लोगों को इनकी आपूर्ति करता था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल नितुल यादव और कांस्टेबल पंकज बिष्ट शामिल रहे। पुलिस ने कहा है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के






