हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने सीएमआर ग्रीन कंपनी में स्क्रैप से निकलने वाली चांदी की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 581.87 ग्राम चांदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, कंपनी प्रतिनिधि ऋषि तिवारी की शिकायत पर 15 जून को थाना सिडकुल में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कंपनी के तीन कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर कंपनी की दीवार के पास फेंकी गई एक नीले रंग की थैली बरामद की गई, जिसमें कपड़े की पोटली में छिपाकर रखी गई चांदी मिली। कंपनी प्रतिनिधि ने बरामद धातु की पहचान कंपनी की चांदी के रूप में की। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक निवासी बुलंदशहर, रवि चौहान निवासी बदायूं तथा कमल कुमार निवासी बिजनौर शामिल हैं, जो वर्तमान में हरिद्वार में रहकर कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की जांच की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में एडिशनल उपनिरीक्षक अनिल सैनी, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल सुनील तोमर शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हरिद्वार में शहीदों की स्मृति में पौध वितरण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में रविवार को जटवाड़ा पुल स्थित अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क में “हर महीने प्रथम रविवार, दस बजे दस मिनट” अभियान के 44वें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ पौध वितरण किया गया। राष्ट्रीय महासचिव






