चंपत राय पर लगाए जा रहे आरोपों को संतों ने बताया विपक्ष की साजिश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। संत समाज ने राम मंदिर के चंदे में हेराफेरी के मामले में संघ नेता चंपत राय को क्लीन चिट देते हुए इसे विपक्ष की साजिश बताया है। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में बैठक कर संतों ने चंपतराय पर लग रहे आरोपों को 2027 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कमजोर करने की साजिश करार दिया है। बैठक को संबोधित करते हुए बाबा हठयोगी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में लाभ उठाने के लिए विपक्ष साजिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें एक शंकराचार्य भी शामिल हैं। संत समाज संघ और भाजपा को बदनाम करने की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देगा। निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि चंपत राय संत स्वभाव के व्यक्ति हैं। राम मंदिर निर्माण में उनका अहम योगदान है। उन पर लग रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। यदि उनका नौकर गलत काम करता है तो इसके लिए उन पर आरोप लगाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। महंत ईश्वर दास एवं स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। 2027 के चुनावों के लिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए चंपतराय जैसे बेहद सरल और मधुर स्वभाव के व्यक्ति पर आरोप लगाकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्ष के प्रयासों को संत समाज सफल नहीं होने देगा। बैठक के दौरान संतों ने 18 जून को निष्काम सेवा ट्रस्ट में होने वाली विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में गौमाता को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने का प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग भी की। बैठक में बाबा हठयोगी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत जसविंदर सिंह, स्वामी अच्यूतानंद, महंत निर्भय सिंह, महंत गोपाल हरि, महंत खेम सिंह, महंत दर्शन सिंह शास्त्री, महंत वीरेंद्र सिंह, महंत परविंदर सिंह, संत बीर सिंह सहित कई संत महंत शामिल रहे।

एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया पर डॉ. ललित के. भनोट के दीर्घायु होने की कामना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन हरिद्वार एवं स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय एथलेटिक्स के वरिष्ठ खेल प्रशासक एवं मार्गदर्शक डॉ. ललित के. भनोट का जन्मदिवस एथलेटिक्स डे ऑफ इंडिया के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने विश्व प्रसिद्ध

सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर शहर व्यापार मंडल एवं राजलोक कालोनी अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सराय बाईपास रोड़ की जर्जर हालत को लेकर प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठाए हैं। प्रैस को जारी बयान में विपिन गुप्ता ने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग उत्तराखंड के अधीन आने वाली सराय बाईपास रोड पिछले लगभग 7

हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने किया स्मैक समेत तस्कर को गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने स्मैक समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों पर

एक लाख की लूट मामले में लक्सर पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भैंस खरीदने गए शख्स से एक लाख रूपए की लूट के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी महिला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। महिला ने ही पीड़ित को कैश लेकर

विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर उठाए सवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री के युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार युवाओं की जायज मांगों को भी नहीं सुन रही हैं। पेपर लीक को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग किया गया। ऐसे में मुख्यमंत्री युवाओं से कौन सा संवाद करना

हरिद्वार रोटरी क्लब ने कांवड़ियों को वितरित किया जूस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सामाजिक संस्थाएं गंगा जल लेने आने वाले कांवड़ियों की सेवा में जुट गयी है। शनिवार को रोटरी क्लब हरिद्वार के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कावंड़ियों को जूस वितरित किया। रोटरी क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष नीलमाधव साहू ने कहा कि सभी को कठिन पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal