मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर जानसठ रोड स्थित सुपर मार्केट में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा छबील लगाकर राहगीरों एवं आमजन को शीतल शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा छबील का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है तथा युवाओं को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को शीतल शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, विजय प्रताप, संबंधित कार्यकर्ता तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सामाजिक एकता और जनसेवा का संदेश भी दिया गया।

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के






