स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त कर्मचारियों की ओर से यह आश्वासन भी दिया गया कि समस्त कर्मचारी हर प्रकार के कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देगें तथा पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कार्यों/कर्तव्यों का निर्वहन करेगें।

इस दौरान मुख्य रूप से संगठन की ओर से पवन कुमार अधिशासी अधिकारी से यह भी अनुरोध किया गया कि यदि किसी भी पालिका कर्मचारी से उसके कार्य के सम्बन्ध में उनको कोई नाराजगी होती है तो उस संबंध में सर्वप्रथम संबंधित कर्मचारी को बुलाकर वार्ता करें तथा समाधान न होने की स्थिति कोई भी कार्यवाही प्रस्तावित करने से पूर्व संगठन के पदाधिकारियों को भी एक बार अवगत करा दिया जाए। अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने इस संबंध में भी अपना आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मौ० सालिम, मण्डलाध्यक्ष (स्वा० शा०कर्म० संगठन), अरविंद कुमार जिलाध्यक्ष, पूर्व महामंत्री विकास शर्मा, पूर्व महामंत्री सुनील वर्मा, विवेक कुमार लिपिक, आकाशदीप लिपिक, संजीव कुमार बीसी, सतेन्द्र कुमार बीसी, मनीष कुमार बीसी एवं अन्य पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नशे के कारोबार पर रोक लगाने और कुंभ निर्माण कार्या में पारदर्शिता की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय सावक मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट हरी गिरी को ज्ञापन देकर हरिद्वार में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं अर्धकुंभ मेले से संबंधित विकास एवं निर्माण कार्यों में धन का पारदर्शी एवं सदुपयोग करने की मांग की है। सिटी

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा सुरेंद्र कोली का शव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निठारी कांड में आरोपी रहे और संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए सुरेंद्र कोली के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। सुरेंद्र कोली की मौत की सूचना के बाद उसके परिवार और गांव के चार पांच लोग हरिद्वार जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी पहुंचे

भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने लगाया कुंभ की तैयारियों के नाम पर खानापूर्ति करने का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने कुंभ मेला प्रशासन पर की तैयारियों के नाम पर खानापूर्ति करने और उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हरिद्वार कुंभ को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने की तैयारियां

श्रीचंद्र जयंती पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में किया संत सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। त्याग, तपस्या और मानव सेवा की मिसाल माने जाने वाले उदासीनाचार्य भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती पर शनिवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। संतों ने भगवान श्री श्रीचंद्र के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal