श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार आयोजित किए गए, जिसमें कॉलेज के 100 विद्यार्थी शामिल हुए। चयन के सभी चरणों के बाद 80 विधार्थियो का चयन हुआ।
श्रीराम कॉलेज के चौयरमेन डॉ सुभाष चद्र कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य डॉ प्रेरणा प्रेणा मित्तल एवं एक्सटर्नल एडमिशन कपिल धीमान द्वारा चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ प्रेरणा मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि विधार्थियो की मेहनत, कृषि संकाय के दिशानिर्देश और कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। विधार्थियो ने बताया कि कॉलेज में सभी विषय की कक्षाओं और प्रोयोगात्मक़ कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से होता हैं तथा समय- समय पर किसान मेला , शोध केंद्र एवं कंपनी के प्लेसमेंट की जानकारी कृषि संकाय के माध्यम से प्रदान की जाती है। जोकि विधार्थियो के भविष्य के लिए बहुत जायदा लाभकारी होती है। कृषिसंकाय के विभगाध्यक्ष डॉ नईंम अली और और सभी सह-अध्यापकों ने चयनित छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल रहा। इस मौके पर कृषि संकाय के डॉ अंजलि जाखड़, डॉ.प्रवीन मालिक , सूरज सिंह, राज कुमार, डॉ अक्षय कुमार, डॉ रीनू कुमार, डॉ उमारा रहमानी, डॉ रिया, सचिन कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।

नाबालिगा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपी ने किया सरेंडर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नाबालिगा से दोस्ती कर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी ने पुलिस कार्रवाई और दबिश से घबराकर कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी नाबालिगा को ब्लैकमेल कर एक लाख रूपए ले चुका था और लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से

नेपाल आपदा-ग्राउण्ड जीरों पर पीड़ितों तक पहुंची मुजफ्फरनगर की मदद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड्स’ अभियान के तहत एकत्र की गई राहत सामग्री और आर्थिक सहायता अभियान की टीम ने ग्राउण्ड जीरों तक जाकर प्रभावितों तक पहुंचाई। ग्राउण्ड जीरों से नेपाल

श्री गणेश जन्मोत्सव में शिव स्तुति के साथ बड़ी धर्मशाला में बही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ पार्वती और देवों के देव भगवान शिव जी के सुपुत्र प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी के वार्षिक जन्मोत्सव पर श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक शामली में सम्पन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार शाम 4 बजे शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक सहारनपुर मंडल के कमिश्नर डॉo रुपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई लघु उद्योग भारती की ओर से ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल ने एनसीआर के महायोजना 2021 के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी नहीं मिलने पर नाराज़गी जताई 2021

जैन कन्या में मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचारों एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी

परिवहन विभाग की 18 सेवाओं में डिजिटल भुगतान की सुविधा सक्रिय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के भुगतान को अधिक सुविधाजनक और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से अब 18 विशिष्ट सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा सक्रिय कर दी गई है। इस संबंध में कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 14 सितंबर 2026 को जारी निर्देशों के क्रम में यह व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal