हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास संबंधी कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (चौधरी किरण सिंह) ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्यों के साथ एजेंडे के सभी बिंदुओं पर गहन चर्चा के उपरांत विकास योजनाओं को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें पेयजल योजनाएं, ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव की समस्या को दूर करने के बरसात से पूर्व नाले नालियों की सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बीमार पशुओं को इलाज के लिए जाने के लिए पशु वाहन चलाने, डेंगू से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव आदि शामिल प्रमुख हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए अगले महीने से ग्रामीण क्षेत्र में लाइब्रेरी बनाने का काम भी शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में 40 से 50 लाइब्रेरी बनायी जाएंगी। उन्होंने बताया कि बैठक में 90 फीसदी से अधिक पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






