भाजपा ने किया व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से मिलता है व्यापार को बढ़ावा: अरूण सिंह

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम व्यापारी संवाद के तहत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी स्थित पूर्व उपभोक्ता फोरम सदस्या अंजना चड्ढा के निवास पर स्थानीय सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल की उपस्थिति में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया। व्यापारियों को मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट प्रदान करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि बेहतर सरकारी नीतियों व सुरक्षित माहौल से उद्योग व्यापार को बढ़ावा मिलता है। केन्द्र की स्थिर व मजबूत सरकार ने सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करते हुए जहां व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान किया। वहीं सरकारी नीतियों से व्यापार करना सरल हुआ है। पहले जहां सरकारी मंजूरी में वर्षों लग जाते थे। अब ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही अधिकांश कार्य सम्पन्न हो जाते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग से व्यापार को गति मिली है। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियों व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व से 25 वर्षों में उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास हुआ है। आज प्रदेश तेजी से विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। जिसमें व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिन्हांेने अपने अथक परिश्रम व कौशल से जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार के राजस्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश को उन्नति के पथ पर अग्रसर किया है। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि ऑल वेदर रोड, उन्नत हाईवे, रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज आज हरिद्वार की पहचान बन रहे हैं। बेहतर सड़क मार्ग विकसित होने से जहां तीर्थयात्री, पर्यटकों का आवागमन बढ़ा है वहीं दूसरी ओर तीर्थनगरी हरिद्वार समेत उत्तराखण्ड के व्यापार में भारी वृद्धि हुई है। मेयर किरण जैसल ने कहा कि सरकार व्यापारियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। सरकार तेजी के साथ विकास कर रही है। देश आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है। धर्मनगरी को हरा भरा बनानें के लिए सभी को प्रयास करने होगें। इस अवसर पर व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, अनिरूद्ध भाटी, वीरेन्द्र चड्ढा ने अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह व सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का भव्य स्वागत किया।
व्यापारी संवाद से पूर्व बिल्वकेश्वर कॉलोनी में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र चड्ढा व हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति की अध्यक्षा अंजना चड्ढा के संयोजन में कॉलोनी के पार्क में राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मेयर किरण जैसल, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राष्ट्रीय व्यापारी नेता कैलाश केसवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, वीरेन्द्र चड्ढा, अंजना चड्ढा, मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी, राजकुमार एडवोकेट, अनिल पुरी,महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पार्षद सचिन कुमार, विवेक मिश्रा, महेन्द्र अरोड़ा,संजीव वर्मन, राजीव मदान, कमल किशोर, दीपक मदान, अनिल, प्रतीक शर्मा, गोपाल महेश्वरी, कपिल अरोड़ा, दुर्गेश वर्मन, दलजीत सिंह, सतविंदर सिंह, देवेन्द्र सिंह, देवेन्द्र मलिक, भारत केसवानी, डॉ. विजय वर्मा, संजीव पंजवानी, सुमन मदान, रजनी सचदेवा, हेम भसीन, सुशील भसीन, इन्दू मदान, एकता सूरी, राहुल बेदी, किरण अरोड़ा, योगेश शर्मा, गोरीशंकर अग्रवाल, सचिन गुप्ता, राजेश शर्मा, भारत भूषण, हितेश शर्मा, कुलभूषण सक्सेना, सुरेन्द्र जैन, नरेश चनियाना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

आइडियल किड्स में धूमधाम से मनाया गया फ्रेंडशिप डे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में फ्रेंडशिप डे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने छोटे छोटे तमाशे एवं तेरा यार हूं मैं आदि गीतों पर सुंदर नृत्य की किए। सभी बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर एक

कार्रवाई की मांग को लेकर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के महावीर चौक धरने में हमलावर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरने व भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर समर्थन

मुजफ्फरनगर SSP संजय वर्मा तथा SOG टीम को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुलिस सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे भूत पूर्व आईजी विजय गर्ग तथा SSP संजय वर्मा तथा SOG सम्मानित किया गया। पीड़ित संदीप कुच्छल तथा सचिन कुचल ने बताया की वह रुड़की रोड पर उत्तर प्रदेश मशीनरी कारपोरेशन के नाम से व्यवसाय करते है। विगत दिनों हुई एक घटना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal