सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने किया भव्य प्रसाद वितरण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार के हरिलोक के पास सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच हलवा, पूरी और आलू की सब्जी के प्रसाद का भव्य वितरण किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए स्वयं प्रसाद तैयार किया तथा उसे श्रद्धापूर्वक वितरित किया। प्रसाद वितरण के दौरान महिलाओं ने भगवान का स्मरण करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और समाज में शांति की कामना की। आयोजन स्थल पर धार्मिक भजनों और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस दौरान शर्मीली अरोड़ा ने बताया कि सोमवती अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसी मान्यता के तहत प्रसाद वितरण का आयोजन कर सेवा और धर्म का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महिलाओं के इस धार्मिक एवं सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सहयोग और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

आइडियल किड्स में धूमधाम से मनाया गया फ्रेंडशिप डे

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में फ्रेंडशिप डे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने छोटे छोटे तमाशे एवं तेरा यार हूं मैं आदि गीतों पर सुंदर नृत्य की किए। सभी बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाकर एक

कार्रवाई की मांग को लेकर सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के महावीर चौक धरने में हमलावर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की नेता डॉ मोनिका सिंह की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। धरने व भूख हड़ताल को समर्थन देने के लिए पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर समर्थन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal