गौतम पालीवाल पर जानलेवा हमले के आरोपी अर्पित की जमानत खारिज, अदालत का सख्त रुख

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग 2 महीने पहले 6 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खेल रहे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अर्पित शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम पालीवाल पुत्र घनश्याम पालीवाल अपने साथी देवांश उर्फ वंश के साथ स्कूल परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान अर्पित शर्मा, सचिन राणा, अमरदीप वाल्मीकि, शगुन सैनी और करण जोशी वहां पहुंचे और सभी ने मिलकर गौतम पालीवाल को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे और लोहे की चेन थी, जिनसे उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
हमले में गौतम पालीवाल को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, बचाव करने आए देवांश के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी गंभीर चोटें लगीं। घायल गौतम को तत्काल भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इस संबंध में घनश्याम पालीवाल की तहरीर पर थाना नई मंडी में मुकदमा अपराध संख्या 169/2026, धारा 115(2) व 109(1) बीएनएस के तहत 7 अप्रैल को दर्ज किया गया। मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर आयुष त्यागी द्वारा की जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 अप्रैल को सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक लोहे की चेन भी बरामद की।
इसी क्रम में आरोपी अर्पित शर्मा ने जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत प्रार्थना पत्र संख्या 2884/ 2026 प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा ने पैरवी की, जबकि वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता संदीप कुमार त्यागी ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अर्पित शर्मा की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया। वादी घनश्याम पालीवाल ने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताते हुए अपने अधिवक्ता संदीप कुमार त्यागी एडवोकेट का आभार व्यक्त किया।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal