रसोई गैस, डीज़ल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रसोई गैस, डीज़ल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में शिवालिक नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेता महंगाई पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। रसोई गैस, पेट्रोल, डीज़ल के दाम बढ़ने के कारण आम जरूरत की सभी वस्तुएं महंगी हो रही हैं। जिससे मध्यवर्ग व गरीब तबका परेशान है। रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा, यशवंत सैनी, मोहन राणा व संजय सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों को विश्वास में लिए बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगा रही है। जिससे बिल ज्यादा आने से जनता परेशान है। पूनम भगत, निशा शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं को रसोई चलाना भारी पड़ रहा है। तेलूराम, सुरेंद्र ठाकुर, मनोज धनगर व मनोज जाटव ने कहा कि महंगाई बढ़ने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में सागर बेनीवाल, सौरभ सैनी, राव आफ़ाक, बीएस तेजियांन, अमित नौटियाल, दाताराम चौहान, अजय मुखिया, विनोद कुमार, सुनील चौहान, राव फरमान, अंबिका पाण्डेय, सत्यपाल शास्त्री, तनुज चौहान, कमल रोहिला, दीवानचंद, अक्षय नागपाल, संजय कुमार, राजेंद्र पूरनपुर, मृत्युंजय पाण्डेय, जान मोहम्मद अंसारी, अवधेश यादव, मनोज चौधरी, सचिन पाल, मोनिक, कुंवर सिंह बिष्ट, जगदीप, नितेश कुमार, वासु नौटियाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal