पालिका ईओ ने की सार्थक पहल, दिखा आस्था के प्रति जज्बा

Share :

मुजफ्फरनगर। त्यौहारी सीजन के बीच आस्था के प्रति समर्पण भावना से पालिका प्रशासन ने नई पहल के साथ मंदिरों में साफ-सफाई व पूजा के दौरान निकलने वाली वेस्ट पूजन सामग्री को एकत्र किए जाने को कदम बढ़ाए। जन्माष्टमी पर्व की जनपद में धूम के बीच जहां हर ओर भगवान विष्णु के अवतार योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के इस धरा पर अवतरण दिवस पर घरों से मंदिरों तक पूजा अर्चना की धूम रही। वहीं आस्था और भöि से परिपूर्ण इस पर्व के बीच पालिका ने इस बार समर्पित रहते हुए एक अनूठी व्यवस्था की। इस बीच नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों पर विशेष संदेश के साथ बैनर संग विशेष टीम के साथ गाड़ियों को लगाया, जिसमें मंदिर से उतरने वाली पूजन सामग्री को एकत्र करते हुए श्रद्धाभाव से निस्तारण कराया। मंदिर समितियों के साथ पालिका ने समन्वय बनाकर काम किया।
पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पिछले दिनों विभागीय बैठक में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सम्बंधित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर आस्था को समर्पित रहते हुए अनूठी पहल के बीच मंदिरों में विशेष अभियान चलाया। ईओ ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी व एमआईटूसी कंपनी के प्रबंधक को निर्देश जारी किये थे कि जन्माष्टमी पर सोमवार को मंदिरों से निकलने वाली वेष्ट पूजा सामग्री को कूड़े के रूप में न देखकर आस्था का सम्मान करते हुए उनका श्रद्धाभाव से निस्तारण कराने की व्यवस्था की जाए। नई पहल के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए पालिका टीमों ने मंदिर प्रबंध समिति पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर उन्हें भी फूल, पत्तियां व मालाओं के साथ अन्य सामग्री अवशेष को आस्था के दृष्टिगत निस्तारण करने में पालिका का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। अभियान प्रचार के लिए पालिका की ओर से मंदिरों पर बैनर लगाते हुए इनमें संदेश दिया कि पूजन के बाद प्रयोग में लाई सामग्री, फूल-पत्ती, मालाएं एवं अन्य सामान को पृथक से एकत्र कर पालिका के संचालित वाहनों को ही दें। ईओ द्वारा अधीनस्थों को दिए निर्देशों में मंदिरों पर लगने वाले वाहनों की स्वच्छता पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि मंदिरों पर एकत्र होने वाली पूजन सामग्री को कूड़ा वाहनों से न ले जाकर अलग साफ व स्वच्छ वाहनों से भरकर रुड़की चुुंगी में एमआरएफ सेंटर के पास पालिका भूमि पर गड्ढों को खुदवाकर दबाया जाए।

इन्होंने कहा-
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि ईओ के निर्देशन में मंदिरों पर अभियान चलाकर पूजन सामग्री को पृथक से वाहनों में ले जाकर निस्तारण कराया गया, जो पहली बार हुआ है, जिसमें आस्था को पूरा सम्मान दिया गया। वरना अब से पहले जन्माष्टमी पर मंदिरों से निकलने वाली पूजन सामग्री के अवशेषों को कूड़ा डलावघरों पर ही सड़ते देखा जाता रहा है। इसके लिए मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों द्वारा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह की व्यवस्था की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal