नई दिल्ली/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देशभर में मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट भेजने वाली सेल ब्रॉडकास्ट सेवा को फिलहाल सरकार की पहल पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से राज्यों को भेजी एडवाइजरी में यह फैसला सामने आया है। सेवा बंद करने की वजह तो अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताई गई है हालांकि संकेत दिए गए हैं कि संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर तकनीकी और परिचालन समीक्षा चल रही है, जब समीक्षा पूरी होगी और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से नए निर्देश मिलेंगे तभी सेवा बहाल होगी।
बता दें, केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीते माह मई 2026 में इस सेल ब्रॉड कास्ट सिस्टम को देशभर में लॉच करते हुए कहा था कि यह भारत के आपदा प्रबंधन ढांचे में बड़ा बदलाव है और देश अब प्रतिक्रियात्मक से आगे बढ़कर सक्रिय दृष्टिकोण की ओर जा रहा है। इस सिस्टम को दूरसंचार विभाग के तहत काम करने वाले सेंटर फॉर डेवलपमेंट आॅफ टेलीमैटिक्स ने स्वदेशी तरीके से विकसित किया है, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और गृह मंत्रालय ने सहयोग किया।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






