मोदी-योगी के नेतृत्व में हो रहा देश-प्रदेश में चहुंमुखी विकास: डा सोमेंद्र तोमर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सुशासन को समर्पित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शनिवार को मीडिया संवाद एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रभारी डॉ सोमेंद्र तोमर ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा जन सम्मान के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर समस्त विभागों द्वारा लगाए गए जन कल्याण शिविर का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा फीता काट किया, तथा जन कल्याण शिविर का अवलोकन किया गया। जनकल्याण शिविर में कृषि, अग्निशमन, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग, जिला पंचायत राज, आईटीआई स्वयं सहायता समूह शिक्षा विभाग, प्रोबेशन सहित अन्य विभागों के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

इस दौरान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, उमेश मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष लोकदल संजय राठी, भाजपा नेता अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल, पवन अरोड़ा, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार तेवतिया जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया व प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal