क्षेत्र में भ्रम फैला रहे हैं विधायक सुरेश राठौर-देशराज कर्णवाल

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर भ्रम फैला रहे हैं। पत्रकारों को दिए सुरेश राठौर के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा सुरेश राठौर को पूर्व में ही निष्कासित किया जा चुका है। समाज के लोग भी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। वह कई बार सार्वजनिक रूप से अपनी गलती मान भी चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से भाजपा को बदनाम करने की साजिश की गई थी। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया गया था। उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी को लेकर भी उनके द्वारा अनावश्यक बयानबाजी की गई थी। जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। लेकिन उनके द्वारा झूठे तथ्य और बेबुनियाद बातें प्रचारित प्रसारित की जा रही हैं। उनके द्वारा भाजपा के शीर्ष नेताओं की प्रतिष्ठा को धूमिल किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देशराज कर्णवाल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कार्रवाई की मांग की। पत्रकारवार्ता के दौरान किशनपाल एवं धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऑडियो वीडियो प्रचारित प्रसारित कर भाजपा को बदनाम किया गया है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यहीन बातें कर अभी भी समाज को गुमराह कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कोई केस खारिज नहीं हुआ है।

प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मणी मंगल प्रसंग के साथ गीतापाठ एवं कथा का विधिवत सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्णकृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा व्यास पंडित कृष्णानन्द महाराज के साथ वार्ड सभासद महिका गुप्ता व शोभित गुप्ता को माल्यार्पण एवं गीता जी की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात

कलेक्ट्रेट पहुंचे गादला के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांदला गांव में पिछले सात वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। हिंदूवादी नेता सुमित बजरंगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर गांव की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।

थोड़ी सी बारिश में तालाब बन जाता है अंडरपास, हजारों ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान

हरिद्वार/बहादराबाद (संतोष कुमार)। बहादराबाद से श्यामपुर, नजीबाबाद और बिजनौर को जोड़ने वाली रिंग रोड पर रोहालकी किशनपुर जाने वाले मार्ग के अंडरपास की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही अंडरपास में पानी भर जाता है और वह किसी तालाब जैसा

विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, वसूला बकाया भुगतान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बिजली बिलों की बकाया वसूली को लेकर ऊर्जा निगम का विशेष अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को जगजीतपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम इक्कड़ खुर्द में चलाए गए अभियान के दौरान ऊर्जा निगम की टीम ने सात बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए, जबकि मौके पर ही करीब 1 लाख 60 हजार रुपये

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के प्रति किया जागरूक, निकाली रैली

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का किया गया। रैली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/ प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

किसानों की समस्याएं दूर करने के बजाए पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही सरकार-अंबावता

हरिद्वार (संतोष कुमार)। अलकनंदा मैदान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन अंबावता का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। अधिवेशन में कई राज्यों से आए किसान संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में एमएसपी की गारंटी, पांच हजार रूपए महीना वृद्धावस्था पेंशन, पूरे

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal