सिकंदरपुर में बुजुर्ग वीरेंद्र शर्मा की हत्या पर शोक, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुखबीर शर्मा की नृशंस हत्या की घटना से क्षेत्र में शोक एवं आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, व्यापारी नेता एवं नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, पंडित प्रमोद शर्मा, पंडित अखिल वत्स, पंडित रजनीश शर्मा (प्रधान जी), भाकियू नेता अनुपम शर्मा, बसपा नेता सुशील शर्मा, रवि शर्मा, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे।
सभी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने के लिए साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।

प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मणी मंगल प्रसंग के साथ गीतापाठ एवं कथा का विधिवत सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्णकृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा व्यास पंडित कृष्णानन्द महाराज के साथ वार्ड सभासद महिका गुप्ता व शोभित गुप्ता को माल्यार्पण एवं गीता जी की प्रति भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात

कलेक्ट्रेट पहुंचे गादला के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा थाना क्षेत्र के गांदला गांव में पिछले सात वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। हिंदूवादी नेता सुमित बजरंगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात कर गांव की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।

थोड़ी सी बारिश में तालाब बन जाता है अंडरपास, हजारों ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान

हरिद्वार/बहादराबाद (संतोष कुमार)। बहादराबाद से श्यामपुर, नजीबाबाद और बिजनौर को जोड़ने वाली रिंग रोड पर रोहालकी किशनपुर जाने वाले मार्ग के अंडरपास की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। स्थिति यह है कि हल्की बारिश होते ही अंडरपास में पानी भर जाता है और वह किसी तालाब जैसा

क्षेत्र में भ्रम फैला रहे हैं विधायक सुरेश राठौर-देशराज कर्णवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर भ्रम फैला रहे हैं। पत्रकारों को दिए सुरेश राठौर के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए देशराज कर्णवाल ने कहा कि भाजपा द्वारा सुरेश राठौर को पूर्व में ही निष्कासित

विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, वसूला बकाया भुगतान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बिजली बिलों की बकाया वसूली को लेकर ऊर्जा निगम का विशेष अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को जगजीतपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम इक्कड़ खुर्द में चलाए गए अभियान के दौरान ऊर्जा निगम की टीम ने सात बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए, जबकि मौके पर ही करीब 1 लाख 60 हजार रुपये

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ के प्रति किया जागरूक, निकाली रैली

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ जागरूकता रैली का किया गया। रैली का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/ प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त ने न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal