लापरवाही: निदेशालय से नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका में अधिकारियों की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में नगरपालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाने को लेकर अनुपस्थिति पर निदेशक, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की ओर से नगरपालिका को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे।
अधिशासी अधिकारी ने इस मामले के निस्तारण के लिए नगर सृजन योजना का कार्य देख रहे अवर अभियंता निर्माण कपिल कुमार को तत्काल प्रभाव से नामित करते हुए 11 जून को शाम चार बजे तक निदेशालय लखनऊ में उपस्थित होकर नोटिस का जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उन्हें नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर भी साथ ले जाकर स्वीकृत कराने के लिए कहा था। आरोप है कि इसके बावजूद अवर अभियंता द्वारा ससमय आदेशों का पालन नहीं किया और गुरुवार दोपहर तक वह पालिका कार्यालय में मौजूद रहे। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गंभीर लापरवाही माना और चेतावनी जारी की। बताया गया कि ईओ की सख्ती और निदेशालय से प्राप्त कारण बताओ नोटिस को देखते हुए अवर अभियंता बाद में लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
इस मामले के दौरान यह भी सामने आया कि नगर सृजन योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की डीपीआर अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। इस जानकारी पर भी अधिशासी अधिकारी ने असंतोष जताया और इसे विभागीय कार्यप्रणाली की नकारात्मक स्थिति बताते हुए संबंधित अधिकारी के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उधर, इस पूरे प्रकरण में निर्माण विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी भी उजागर हुई। जानकारी के अनुसार, याचिका समिति की बैठक में प्रतिभाग करने के लिए शासन स्तर से अधिशासी अधिकारी को लखनऊ उपस्थित होने के निर्देश मिले थे। हालांकि जनगणना कार्यों में व्यस्तता के चलते जिला प्रशासन की ओर से किसी अन्य अधिकारी को नामित करने को कहा गया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने सहायक अभियंता (निर्माण) नैपाल सिंह को बैठक में प्रतिभाग करने के लिए नामित किया और वह लखनऊ के लिए रवाना भी हो गए। इसी दौरान बैठक स्थगित होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने सहायक अभियंता को निर्देश दिया कि चूंकि निदेशालय से कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है, इसलिए लखनऊ पहुंचकर निदेशालय में उपस्थिति दर्ज कराते हुए उसका निस्तारण कराया जाए। आरोप है कि सहायक अभियंता आधा रास्ता तय करने के बाद वापस लौट आए और निर्देशों का पालन नहीं किया। बाद में यह जिम्मेदारी अवर अभियंता कपिल कुमार को सौंपी गई।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगर सृजन योजना की प्रगति और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के लिए निदेशक स्थानीय निकाय के द्वारा वर्चुअल मीटिंग ली थी। बुधवार सुबह हुई इस मीटिंग में नगरपालिका की ओर से भी प्रतिभाग किया गया था, लेकिन त्रुटिवश निदेशालय में अनुपस्थिति दर्ज होने पर निदेशक की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, इसके निस्तारण के लिए पहले एई निर्माण को लखनऊ निदेशालय पहुंचने के लिए निर्देशित किया, वो नहीं गए तो नगर सृजन योजना का कार्य देख रहे जेई कपिल कुमार को गुरूवार को शाम 4 बजे तक हर हाल में निदेशालय पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया, लेकिन दोपहर तक वो कार्यालय में मौजूद रहे। यह निर्देशों की अवहेलना और कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही है, बाद में जानकारी मिली है कि जेई कपिल मुख्यालय से रवाना हो चुके हैं।

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal