बड़े मंगल पर आस्था का संगम: मंत्री कपिल देव ने श्रद्धालुओं संग किया सुन्दर काण्ड पाठ व प्रसाद वितरण

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। बड़े मंगल के पावन एवं पुण्यदायी अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगत सिंह रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित भव्य सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में अपने परिजनों के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित नवीनानन्द कौशिक ने अपने मुखारविंद से कौशिक बंधुओं प्रवीण कौशिक व जयशंकर कौशिक एवं श्रद्धालुओं के साथ श्री सुंदरकांड पाठ का संगीत में वाचन किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, श्रद्धा, समर्पण एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। भगवान श्री हनुमान जी की असीम कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, साहस एवं परोपकार की भावना का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समाजहित एवं मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण में सहभागिता करते हुए भंडारे की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आयोजन समिति के सेवा भाव एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर भगवान श्री हनुमान जी का गुणगान किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए प्रभु श्री हनुमान जी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, उद्यमी राकेश बिंदल, विशाल गर्ग, संजय गर्ग, श्वेता कौशिक सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया।

श्री मनकामनेश्वर महादेव शिव मन्दिर मे पुरुषोत्तम मास में गीता पाठ,भजन संध्या का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा भरतिया कॉलोनी स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल के सौजन्य एवं भगवताचार्य पं. अरूण मिश्रा स्वामी के सानिध्य मे गीता पाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। संदीप गोयल एवं गरिमा गोयल परिवार द्वारा गीताजी की शोभा

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं से हर घर पहुंच रहा स्वच्छ जल- आदेश चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत अब जल्द ही दूर होने वाली है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रयासों और प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने ग्राम खाला टीहरा में नए पेयजल नलकूप (ट्यूबवेल) के निर्माण के लिए 78 लाख रुपए की लागत पेयजल

मूति स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित श्री बालाजी महाराज सभी के कष्टों से देते है मुक्ति: मदन कौशिक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार आर्य नगर ज्वालापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण के लिए अखंड रामायण पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। श्री राम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि

अटल वाटिका ज्वालापुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अटल वाटिका से ज्वालापुर कोतवाली को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के पुनर्निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा चौड़ीकरण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को

एसएसपी के निर्देश पर फायर स्टेशन मायापुर का विशेष निरीक्षण, होटल-रेस्टोरेंट की अग्नि सुरक्षा जांची

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गर्मियों में आग की घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर फायर स्टेशन मायापुर की टीम ने 8 जून को शहर के होटल, रेस्टोरेंट, होमस्टे और अन्य भीड़-भाड़ वाले संस्थानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह के नेतृत्व में टीम ने निरीक्षण के दौरान सभी जगहों

हरिद्वार ग्रामीण रानी माजरा में शिव चौहान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा नेता शिव चौहान के समर्थन में ग्राम रानी माजरा पंचायत घर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से शिव चौहान को टिकट देने की मांग की। कई वर्षों से

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई