मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं से हर घर पहुंच रहा स्वच्छ जल- आदेश चौहान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा में लंबे समय से चली आ रही पेयजल किल्लत अब जल्द ही दूर होने वाली है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रयासों और प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने ग्राम खाला टीहरा में नए पेयजल नलकूप (ट्यूबवेल) के निर्माण के लिए 78 लाख रुपए की लागत पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनहित के कार्यों को समर्पित है। हर घर नल जल के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक और बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस नए नलकूप के निर्माण से ग्राम खाला टीहरा के सभी ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। विधायक चौहान ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा शासनादेश जारी होने के बाद अब टेंडर की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही धरातल पर नलकूप निर्माण का कार्य बेहद शीघ्रता से शुरू कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने दोहराया कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर रही है और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal