मूति स्थापना के 4 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित श्री बालाजी महाराज सभी के कष्टों से देते है मुक्ति: मदन कौशिक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार आर्य नगर ज्वालापुर स्थित श्री बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण के लिए अखंड रामायण पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। श्री राम भक्त बालाजी प्रार्थना धाम ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि श्री बालाजी महाराज सभी का कष्ट हरने वाले हैं। पंचपुरी में स्थापित इस मंदिर में भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं और इससे सनातन धर्म की मेहता निरंतर बढ़ रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महंत प्रबंधक महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि इस श्री बालाजी मंदिर में मेहंदीपुर बालाजी की तरह भक्तों के संकटों का निवारण हो रहा है उन्होंने कहा कि श्री बालाजी मंदिर की स्थापना के लिए ट्रस्ट के संस्थापक एवं सदस्यों को अनेकों शताब्दी तक याद किया जाएगा। ट्रस्ट संस्थापक आर एस विश्वकर्मा (गुरुजी) ने कहा कि कलयुग में जागृत देवता श्री बालाजी के दर्शन मात्र से ही भक्तों के सब कष्ट एवं रोग दूर होते हैं तथा मनोरथ कार्य सफल होते हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि यह श्री बालाजी मंदिर भक्तों के कष्ट निवारण करने वाला नगर का एकमात्र मंदिर है। ट्रस्ट के सचिव अविनेश कौशिक ने कहा कि आज मूर्ति स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम भक्तों के संकट निवारण के लिए आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पार्षद पिंकी चौधरी, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष आशीष ढल्ला, डॉक्टर केपीएस चौहान, प्रवीण कुमार चौहान, नरेंद्र कुमार ढल्ला, गोपाल सिंह, हरीश कुमार बाली, विनीत सैनी, मुकेश जैन, मोतीलाल, राजेंद्र सिंह, योगेश चौहान, अरुण चुघ, विनीत चौहान, रामविलास कुशवाहा, अतुल चौहान, सीमा चौहान, सुषमा चौहान एवं वैभव दत्त आदि उपस्थित रहे।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विवेक विहार स्थित एआई संस्थान फ्यूचर एक्स एआई एकेडमी का उद्घाटन मेयर किरण जैसल, डीपीएस के पूर्व प्रधानाचार्य के.सी. पाण्डेय एवं उमा पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने संस्थान की डायरेक्टर साक्षी गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के तेजी से बदलते तकनीकी युग में युवाओं के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal