मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण के निर्देशन में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में संचालित तरणताल में अभ्यास कर रहे प्रशिक्षार्थियों का आईडी कार्ड चेक कर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को तैराकी सीखने के लिए भी प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान तैराकी प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी






