मंत्री कपिलदेव ने जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया स्टूडेंट्स को सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मेधावी छात्रा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रोफेसर प्राचार्य सीमा जैन, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एस सी कुलश्रेष्ठ, अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव संजय कुमार जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। इससे पूर्व मंत्री कपिल देव अग्रवाल का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा पौधारोपण किया गया इसके बाद मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया‌।

सोमवार को जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मां शकुम्भरी विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं को अलंकृत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 18 छात्राओं कोसम्मानित किया गया, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र विभाग एवं कॉमर्स की छात्राएं सम्मिलित थी। कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को स्किल कोर्स कर आत्मनिर्भर होकर देश को अपना योगदान दे।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जैन कन्या पाठशाला की छात्राओं ने ममां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। मैं इन छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। हिंदी में कुमारी प्रियाशी, अंग्रेजी में कुमारी रिया, राजनीति विज्ञान में ज़ोया रानी, समाजशास्त्र में कुमारी सना, कॉमर्स में कुमारी विदुषी, ड्राइंग एंड पेंटिंग में नगमा नाज़ आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सविता वशिष्ठ एवं प्रोफेसर आभा सैनी ने किया। कार्यक्रम में महिपाल जैन, नीरज कुमार जैन, पवन कुमार जैन, राजीव कुमार जैन, राजेंद्र कुमार जैन, प्रवीन कुमार जैन, योगेंद्र कुमार जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ मनीषा अग्रवाल, डॉ वर्चसा सैनी, कुं अंजलि, कु सैफी आदि का सहयोग रहा।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal