राशन डीलरों के हित में आगे आए मंत्री कपिल देव, मुख्यमंत्री से कमीशन बढ़ाने की मांग

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं तक खाद्यान्न पहुंचाने वाले राशन डीलरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनके कमीशन में वृद्धि किए जाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उचित दर विक्रेता (राशन डीलर) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को प्रभावी और पारदर्शी बनाए रखने में राशन डीलरों का योगदान अत्यंत सराहनीय है।उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में राशन डीलरों को मात्र 90 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से लाभांश प्राप्त हो रहा है, जो वर्तमान समय की बढ़ती महंगाई, परिवहन व्यय, दुकान संचालन लागत, डिजिटल व्यवस्थाओं के खर्च तथा पारिवारिक भरण-पोषण की आवश्यकताओं को देखते हुए अत्यंत अपर्याप्त है। इस कारण राशन डीलरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि राशन डीलरों के हितों की रक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से उनके कमीशन में यथोचित एवं संतुलित वृद्धि की जाए, जिससे यह वर्ग आर्थिक रूप से सशक्त हो सके और पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करता रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के राशन डीलरों की समस्याओं एवं मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र ही उचित निर्णय लेंगे, जिससे प्रदेश के हजारों राशन विक्रेताओं को राहत मिलेगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक प्रभावी बन सकेगी।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal