पुलिस ने किया चंड़ी देवी पैदल मार्ग पर मिले अज्ञात महिला के शव का खुलासा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। चण्ड़ी देवी मन्दिर रोपवे के पास बंद पड़े पैदल रास्ते पर मिले अज्ञात महिला के शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रसंग के चलते आरोपियों ने महिला की गला घोटकर हत्या करने के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया था। मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रैसवार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि 10 मई को बंद कर दिए गए रास्ते पर झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के गले में कस कर ब्लाउज बंधा हुआ था। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ गया था। जिस कारण महिला की पहचान नही हो पायी थी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस उच्चाधिकारियों ने मौका मुआयना कर घटनास्थल से दो कुंडल, एक टूटा हुआ मंगलसूत्र, एक सफेद रंग का गमछा बरामद किया था। एसएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसपी क्राइम निशा यादव के नेतृत्व में थाना श्यामपुर पुलिस व सीआईयू टीम का गठन किया गया। महिला की पहचान के प्रयासों में जुटी पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया। जांच के दौरान मृतका के हाथ पर गुदा नाम कौशल्या और हाथों पर बने टैटू पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुए। जांच में जुटी पुलिस टीम की लगातार कड़ी मेहनत और 600 घंटों की फुटेज, लाखों मोबाइल नंबरों और एसआईआर डाटा का विश्लेषण करने के बाद मिली 8 मई की एक फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति और एक महिला चंडी देवी मंदिर की तरफ जाते दिखे। वापस लौटते वक्त महिला उनके साथ नहीं थी। रुट चार्ट, संदिग्ध नम्बरों की जांच करने पर फुटेज में दिखे तीनों संदिग्धों की पहचान राकेश पुत्र राजा व रामप्रकाश उर्फ गोविन्दा पुत्र राजा निवासी ग्राम ग्योडीबाबा थाना कोतवाली नगर बांदा उ.प्र. तथा छेदीलाल पुत्र ईशूरी प्रसाद निवासी ग्राम काहला गंछा थाना कोतवाली नगर बांदा उत्तर प्रदेश और मृतका की पहचान बांदा उत्तर प्रदेश निवासी कौशल्या पत्नी पप्पू के रूप में हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रामप्रकाश के मृतका कौशल्या से प्रेम संबंध थे। रामप्रकाश पहले से शादीशुदा था और कौशल्या उस पर शादी दबाव बना रही थी। दबाव से तंग आकर रामप्रकाश ने अपने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ मिलकर कौशल्या को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और चंडी देवी दर्शन के बहाने उसे हरिद्वार बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि मृतका की पहचान ना हो पाए। इसलिए आरोपियों ने हत्या के लिए हरिद्वार को चुना। आईजी गढ़वाल ने पुलिस टीम को पांच हजार व एसएसपी ने ढाई हजार रूपए का ईनाम देने की घोषणा की है।

मुजफ्फरनगर कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, 250 बैग बरामद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में कृषि विभाग की लगातार उर्वरक एवं पेस्टिसाइड किस जिले में हो रही कालाबाजारी को रोकने की खातिर बड़ी कार्यवाही करने में जुटा है। कृषि विभाग के साथ पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से हो रही छापेमारी से किसानों के हिस्से की सब्सिडी के उर्वरक की कालाबाजारी करने

त्रिवेणी शुगर मिल खतोली में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस सम्पन्न, दक्ष-सती प्रसंग एवं वराह अवतार की कथा से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। त्रिवेणी शुगर मिल, खतोली स्थित माँ वैष्णो देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास पूज्य पंडित गंगोत्री तिवारी ‘मृदुल’ जी महाराज ने दिव्य प्रसंगों का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति एवं वैराग्य का मार्ग दिखाया। कथा में मिल के अधिकारी, कर्मचारी, गन्ना किसान एवं क्षेत्र

पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफ़ेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी आयोजित

हद्विार (रिपोर्टर)। पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक वेलफ़ेयर एसोसिएशन की संगोष्ठी का आयोजन भेल स्थित सीआईएसएफ कैम्प में किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष एडवोकेट रूपचन्द आजाद ने और संचालन उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र कपूर ने किया। संगोष्ठी के दौरान संगठन के वरिष्ठ सदस्य हरीशचन्द्र भौखण्डी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मशांति

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहनों को रवाना किया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दो नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजीव शर्मा ने बताया कि नगरवासियों को बेहतर, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नए कूड़ा वाहनों से सफाई व्यवस्था

स्मैक समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.67 ग्राम स्मैक, मोबाइल फोन व 250 रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज

कनखल क्षेत्र से तीन वर्षीय बालिका का अपहरण सीसीटीवी फुटेज में दिखे बालिका को ले जा रहे महिला व युवक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना कनखल क्षेत्र से एक तीन वर्षीय बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस को मिले एक सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध महिला व युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में बच्ची को गोद में लिए युवक साफ नजर आ रहा है। रविवार सवेरे लगभग साढ़े दस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal