पूर्व व वर्तमान पालिका चेयरपर्सन ने किया फेडरेशन की प्याऊ सेवा का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के मुख्य द्वार के सामने वार्षिक प्याऊ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। गत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुरू किए गए इस जनसेवा अभियान का उद्घाटन नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि भीषण गर्मी के दौरान प्याऊ सेवा जैसे जनहितकारी कार्य समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्रशासनिक प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत पहुंचाने वाली ऐसी सेवाएं समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं और सेवा भाव को प्रोत्साहित करती हैं।
उद्घाटन अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा शिविर प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य राहगीरों, श्रमिकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को गर्मी से राहत प्रदान करना है। शिविर में आने-जाने वाले सभी लोगों को निःशुल्क शीतल जल एवं मीठा शरबत उपलब्ध कराया जाएगा। फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमलपुरी ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रही है और समय-समय पर जनहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी फेडरेशन इसी प्रकार के सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
फेडरेशन के कोषाध्यक्ष आशीष बंसल ने बताया कि शिविर के संचालन में विभिन्न संस्थाओं और सहयोगकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। टिकोला शुगर मिल के स्वामी अमित स्वरूप द्वारा चीनी उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि टेंट की व्यवस्था गांधी टेंट हाउस द्वारा की गई है। आयोजकों के अनुसार यह सेवा शिविर पूरे माह संचालित रहेगा। प्याऊ सेवा का संचालन फेडरेशन के सभी सदस्यों और सहयोगकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है।
फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, सहयोगकर्ताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक पुण्य एवं जनहितकारी कार्य है, जिसे फेडरेशन प्रत्येक वर्ष निरंतर संचालित करता रहेगा। इस अवसर पर सह सचिव आशीष गर्ग, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल एवं राकेश जैन, पंकज मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अंकित संगल, अशोक अग्रवाल, जीशान अहमद, सत्य प्रकाश, रिशु, सरदार अहमद, अमित गर्ग, शशांक मित्तल, शारिक सुल्तान, आकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में फेडरेशन सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal