“वर्ल्ड साइकिल डे” पर साइकिल रैली में युवाओं, खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा किया प्रतिभाग

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। खेल अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय, चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर द्वारा प्रातः 6 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं,खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। भूपेंद्र सिंह यादव प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी
एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा साइकिल चलाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। साइकिल रैली चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर मुज़फ्फरनगर – मेरठ रोड सुजुडू चुंगी से वापस होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सम्पन्न हुई। भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि साइकिल चलाना केवल एक मनोरंजन गतिविधि से कहीं अधिक है। “साइकिल चलाना केवल एक व्यायाम या शौक नहीं है; यह एक स्वस्थ और सशक्त जीवनशैली का प्रतीक है। इसे दैनिक आदत बना लेना चाहिए क्योंकि यह हमें फिट रखता है।

डॉ राजीव कुमार ने कहा कि साइकिल चलाना पर्यावरण की रक्षा करता है, प्रदूषण कम करता है,जिसकी एक फिट, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विश्व साइकिल दिवस 03 जून 2026 को “हरित भविष्य के लिए साइकिल चलाना”, की थीम के साथ मनाया गया। जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और स्वस्थ, टिकाऊ गतिशीलता को बढ़ावा देने में साइकिल की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर से प्रदीप कुमार कुश्ती प्रशिक्षक, श्री संजीव कुमार कबड्डी प्रशिक्षक, मनीष कुमार वुशु प्रशिक्षक, अप्रेंटिस हॉकी प्रशिक्षक अंकुर कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी क्रिकेट, दिनेश, भावना एवं अनिल इत्यादि शामिल रहे। उक्त आयोजन में यातायात पुलिस मुज़फ्फर् नगर से उपनिरीक्षक हेम सिंह व आरक्षी अनुज कुमार उपस्थित रहे। रैली सम्पन्न होने पर प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal