हरिद्वार (रिपोर्टर)। जगजीतपुर के वार्ड 57 में पुलिस बल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा विभाग की टीम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरूण बालियान ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों के मीटर बदलने से इंकार करने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत कनेक्शन काट दिए। वरूण बालियान ने आरोप लगाया कि एक प्राइवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार जबरन स्मार्ट मीटर लगवाकर लोगों को लूटने का काम कर रही है। लोगों को एकजुट होकर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ खड़ा होना होगा। वरूण बालियान ने कहा कि लोगों की सहमति के बिना ही ठीक काम कर रहे पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। विरोध करने वालों में प्रदीप कुमार, कमल राजपूत, अनिल सैनी, आकाश वालिया, देवेश बर्मन, महेश बर्मन, विनोद नौटियाल, सुनील चौधरी, गीता, शांति देवी, रेखा आदि शामिल रहे।

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी






