हरित भविष्य की ओर कदम: शारदेन के विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का महत्व भी समझाया।
कक्षा 2 व 3 के विद्यार्थियों को अपने घर पर “एक पेड़ गोद लें” अभियान के अंतर्गत एक पौधे की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को निर्देशित किया गया कि वे पौधे की नियमित देखभाल करें, उसे पानी दें तथा उसके विकास का ध्यान रखें। कक्षा 1 के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु घर पर पाँच अच्छे कार्य अपनाने के लिए कहा गया। इनमें बिजली की बचत करना, पानी का संरक्षण करना, घर एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना तथा पौधों की देखभाल करना जैसे कार्य शामिल हैं।

वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा उसे अपनी माँ को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को बढ़ावा देना है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की निरंतर जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का भाव विकसित करने का आह्वान किया।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal