पीआर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण कर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पचेंडा रोड स्थित पी.आर.पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शुक्रवार 5 जून को मुजफ्फरनगर वन विभाग द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर अभिनव राज, रेंजर आदित्य सोनकर, फॉरेस्टर दीपांजलि शर्मा, दीपक, जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार, पीडब्ल्यूडी जेई अरविंद कुमार तथा डा राजीव कुमार जी के सानिध्य में वृक्षारोपण कर पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त और हरा भरा बनाए रखने का संदेश दिया और साथ ही साथ पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित रखने की शपथ भी ली।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पर्यावरण को लेकर अपने विचार बच्चों के साथ साझा करते हुए कहा- विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समझने का अवसर है कि प्रकृति के साथ संतुलित संबंध ही जल, जलवायु और भविष्य की सुरक्षा की बुनियाद है।विश्व पर्यावरण दिवस का सबसे महत्वपूर्ण संदेश यही है कि पृथ्वी का भविष्य केवल सरकारों या संस्थाओं के फैसलों पर निर्भर नहीं करता, हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें भी उसे आकार देती हैं। विद्यार्थियों ने अपने इस कार्यक्रम से जुड़े अनुभव स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी के साथ साझा किए। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को संतुलित रखने तथा अपने आसपास पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।आज के इस कार्यक्रम में स्कूल योग शिक्षक प्रवीण कुमार तथा कला शिक्षिका शिखा ठाकुर के साथ विद्यार्थी अनुभव सिंघल, नमन सिंघल, यश कौशिक, आरविक, शांतनु, शौर्य, सर्व वालदे,स्नेहा बहरा आर्यन बालियान, श्रेया पाल, रितिका, ओम प्रताप आदि शामिल हुए।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal