हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विद्युत विभाग ने मांगा पुलिस और प्रशासन का सहयोग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग की मांग की है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता वितरण हरिद्वार क्षेत्र शेखरचंद्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रीवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत हरिद्वार में जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह कार्य मै.जीनस पावर सॉल्यूशन प्रा.लि.जयपुर द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी बिलिंग, विद्युत खपत की सटीक जानकारी, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है। भारत सरकार के राजपत्र01 अप्रैल 2026 के अनुसार निर्धारित समय सीमा में सभी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जाना अनिवार्य किया गया है। हरिद्वार जनपद में स्मार्ट मीटर स्थापना का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार एवं रुड़की के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विद्युत वितरण मंडल हरिद्वार फेज-1 में 6 जून को जगजीतपुर, 8, 9 व 10 जून को सराय, 11 व 15 जून को इब्राहिम खुर्द, 12 जून को इब्राहिमपुर कला, 16 जून को शिवालिक नगर, 17 जून को विकास कालोनी मायापुर, 18 जून को श्रीनाथ नगर भूपतवाला, 19 जून को सन्यास रोड़ कनखल, 20 जून को निर्मल बाग कनखल में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। विद्युत वितरण मंडल रुड़की फेज-1 में 6 जून को सोत मोहल्ला, जून को बीएमएस तिराहा, 9 जून को आवास विकास, 10 जून को लेबर चौक, 11 जून को डिफेंस कालोनी, 12 जून को चौधरी चरण सिंह चौक, 15 जून को सिविल लाइंस, 16 जून को आदर्श नगर, 17 जून को ईदगाह रोड़, 18 जून को रामपुर तिराहा पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य किया जाना है। कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना को लेकर विरोध की संभावनाओं को देखते हुए कार्य के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिन-जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रस्तावित है, वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराया जा सके।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal