मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। कस्बा खतौली में जेब कतरों का आतंक तमाम दावों के बावजूद समाप्त होता दिखाई नहीं दे रहा। स्थानीय पुलिस की अपेक्षा के चलते कस्बे के मुख्य बाजारों में आए दिन आम लोगों की जेब पर कुछ जेबकतरे डाका डालने में जुटे हुए हैं, लेकिन उन पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। कस्बे में आए दिन इस तरह की घटनाओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों में भी आक्रोश है। गुरुवार को ऐसी ही एक घटना का शिकार हुए व्यापारी को अपनी पूरे दिन की कमाई से हाथ धोने को विवश होना पड़ा। बाजार सेनेटरी का काम करने वाले प्रमोद कुमार गुप्ता जब अपनी सेनेटरी की दुकान का शटर डाउन करके घर वापस लौट रहे थे तो सोसायटी मार्केट के निकट शिवजी मूर्ति खतौली पर सब्जी खरीदने लगे। बताया जाता है कि जब व्यापारी सब्जी खरीद रहा था तो तभी किसी ने उनकी जेब में से ₹12000 साफ कर लिए। व्यापारी जब सामान खरीद कर दुकानदार को पैसे देने लगा तब जाकर उन्हें इसकी जानकारी लगी। पीड़ित ने उक्त मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के घटनाएं शाम के समय होती रहती हैं जिसमें कुछ लोग तो बिना पुलिस को बताएं घर वापस लौट जाते हैं।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





