नोएडा/दिल्ली (रिपोर्टर)। गुरुवार को दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों सहित नोएडा में झमाझम बारिश के साथ आई आफत की आंधी-तूफान ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जनजीवन को भी प्रभावित किया। ऐसे हालातो के बीच ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित एनएच-91 पर लुहारली टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, वहीं दूसरी और नोएडा के कुछ इलाकों में तबाही मचा दी। इससे जहां एक और टोल प्लाजा के पास तेज हवाओं के कारण विकास प्राधिकरण का भारी-भरकम सूचना बोर्ड टूटकर सीधे हाईवे पर गिर पड़ा। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई किमी तक जाम की स्थिति बन गई। वहीं दूसरी और नोएडा सेक्टर 3 और उसके आसपास के इलाके में पेड़ और बिजली के खंभे जड़ों से उखड़कर सड़कों पर गिर गए। हालांकि इससे कोई जन हानि नहीं हुई, लेकिन इसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह क्षेत्र में ठप हो गई।
देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना के दौरान एक लग्जरी कार भी बोर्ड की चपेट में आ गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद हाईवे पर गिरे बोर्ड, टूटे पेड़ और बिजली के खंभे को सड़क से हटाया गया और धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवाओं के दौरान इस प्रकार के बड़े बोर्ड और होर्डिंग्स लोगों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं।







