हरिद्वार में पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने किया हंगामा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं किए जाने पर कांग्रेस पार्षद सोहित सेठी और हिमांशु गुप्ता ने समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचकर पथ प्रकाश विभाग कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया। वार्ड 8 के पार्षद पार्षद सोहित सेठी ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे काफी समय से खराब स्ट्रीट लाइट बदलने की मांग कर रहे हैं। स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से क्षेत्र में अंधेरा पसरा रहता है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अधिकारी कर्मचारी भेदभावपूर्ण नीति अपना रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। गऊघाट क्षेत्र के पार्षद हिमांशु गुप्ता ने स्ट्रीट लाइट बंद होने का हवाला देते हुए कहा कि यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण जेबकतरे और भिखारी अंधेरे का फायदा उठाकर चोरियां करते हैं। अंधेरे के कारण वाहन दुर्घटनाएं भी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के कार्यो में भी भेदभाव की नीति अपनायी जा रही है। जनसमस्याओं के समाधान पर कोई अमल नहीं होता है। यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैश खुराना और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि जनहित की समस्याओं का संज्ञान लेना चाहिए। सभी वार्डो में खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत बदल जाए पथ प्रकाश व्यवस्था सुचारू की जाए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी बिना भेदभाव के समान रूप से समस्याओं का समाधान करें। पार्षद महावीर वशिष्ठ, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और विभागीय अधिकारियों की मनमानी पर नाराजगी जतायी। एसएनए श्यामसुंदर के समस्या के समाधान का आश्वासन देने पर हंगामा कर रहे पार्षद और कार्यकर्ता शांत हुए।

वरिष्ठ भाजपा नेता के खिलाफ मंडी थाने में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में बीते दिनों आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती में पुलिस का सहयोग न करने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शोभायात्रा के आयोजक के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। हालांकि इस मामले में सडक पर सरेआम तलवार लहराने व स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस इससे पहले

नाला निर्माण को लेकर घमासान, सड़कों पर बीते क्षेत्र के लोगों ने रात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरीय क्षेत्र में विकास के नाम पर हो रहे गड़बड़ जाने के विरोध में शुक्रवार को उसे समय स्थानीय लोगों का गुस्सा खुद पड़ा जब रामलीला टीला क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने उपेक्षा के आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार में मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस

भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्राप्त नगर इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा वसुंधरा बचाओ जन-जागृति रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्राप्त नगर इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा “वसुंधरा बचाओ जन-जागृति रैली” का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। रैली में परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं

अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के संयोजन में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों को हो रही समस्याओं की जानकरी देते हुए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डॉ. विशाल गर्ग ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपते हुए

निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण में मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों व ठेकेदार को लगाई फटकार

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। पर्यावरण दिवस पर नगर के रामलीला टिल्ला पर नाला निर्माण को लेकर दिनभर जारी विरोध प्रदर्शन और मंत्री कपिल देव के खिलाफ प्रदर्शन के बीच मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों

अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुई मेयर किरन जैसल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरन जैसल ने ऋषिकेश में आयोजित अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारिणी बैठक में सहभागिता कर विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मेयर किरन जैसल ने कहा कि हरिद्वार शहर में लाखो श्रद्धालु रोज़ माँ गंगा में डुबकी लगाने आते हैं ऐसे में लाखो टन कूड़ा एकत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal