प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में प्रभारी मंत्री को मुख्य विकास अधिकारी ने विगत बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन में हुई प्रगति/कार्यवाहियों से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने जल निगम को निर्देश दिए कि जहां पर भी जलापूर्ति कार्य किए जाने संचालित हैं उनकी वर्तमान अपडेट की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के कार्यों में कोई भी सड़क खुली ना छोड़ी जाए, उसको तत्काल ठीक कराई जाए। उन्होंने शहर के मीनाक्षी चौक, महावीर चौक, झांसी रानी चौक, बकरा मार्केट, नई मंडी आदि विभिन्न चौराहो पर अतिक्रमण के संबंध में समीक्षा करते हुए अधिशासी अधिकारी पालिका को निर्देश दिए कि जहां से अतिक्रमण हटवाया गया है उसकी जांच की जाए कि वहां दौबारा अतिक्रमण किया तो नहीं इसका निरीक्षण करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए हर एक वेंडर का आईडी कार्ड होना अति आवश्यक है, जिनके नहीं बने हैं, उनके आईडी कार्ड बनाए जाएं। वेंडरों को बेंडिंग जोन में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओ को निर्देश दिए कि बरसात का मौसम आने वाला है शहर नगर पालिका एवं नगर पंचायत की सभी नाले व नालियां की अच्छी तरह सफाई करवाना सुनिश्चित किया जाए, जिससे बरसाती पानी का निकास अच्छी तरह से हो सके। उन्होंने विकास प्राधिकरण सचिव को निर्देश दिए। जिन अवैध कॉलोनी का धुष्टिकारण किया गया है, उसकी सूची उपलब्ध कराई जाए। अवैध कॉलोनी पर दुबारा तो निर्माण नहीं किया गया, इसकी जांच कराई जाए, यदि दोबारा निर्माण हुआ है, संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को निर्देश दिए समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए यूरिया दूसरी जगह पर सप्लाई की गई है, किन लोगों की सहमति से यहां से यूरिया को पहुंचाया गया है, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड को निर्देश दिए कि ऐसे उद्योग है जो नियमों का पालन न किया जा रहा है, उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए जिन गांवों में किस कारण बीमारी बढ़ रही है,अभियान चलाकर वहां के लोगों की जांच अवश्य की करायी जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए की माननीय प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी ऐसी सड़क ना रहे, जिसमें गड्ढे हो,सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त रहें। इसमें किसी तरह की लापरवाही ना बरती जाए।

प्रभारी मंत्री को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था हेतु की गई कार्यवाहियों से अवगत कराया। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिए कॉलेज के पास कुछ लोग नशीले पदार्थ की बिक्री करते हैं जिससे युवाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, इसकी जांच करते हुए संबंधितों के विरुद्ध कानूनी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। अबैध रूप से हैवी ट्रक रोड पर ना खड़े हो, यदि रोड पर खड़ा पाया जाता है, तो उसका चालान कर आवश्यक कार्रवाई कि जाए।
वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 05 जून से 21 जून तक विकास, सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को समर्पित व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं और विकास की परिवर्तनकारी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इसे व्यापक जनभागीदारी का अभियान चलाया जाएगा। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, जाएगा इसमें वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 08 जून से 14 जून तक जनसंपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और पैदल मार्च आयोजित किए जाएंगे। 11 एवं 12 जून को मीडिया संवाद कार्यक्रम होंगे,
13 एवं 14 जून को जनप्रतिनिधियों द्वारा में मीडिया संवाद कार्यक्रम किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और उद्यमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, विधायक राजपाल बालियान, वंदना वर्मा, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष लोकदल संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रेणता ऐश्वर्या विकास प्राधिकरण सचिव सहित जनप्रतिनिधि एवं सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal