समर्पित युवा और मैक्स हॉस्पिटल साकेत दिल्ली मिल कर करेंगे मुज़फ़्फ़रनगर में सामाजिक कार्य

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समर्पित युवा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल की देश के सुविख्यात अस्पताल max सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल साकेत दिल्ली में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उक्त बैठक में समर्पित युवा परिवार द्वारा देश व समाज हित के कार्यों जैसे रक्तदान प्लेटलेट डोनेशन नेत्रदान मेडिकल कैम्प पर्यावरण संरक्षण महिला सशक्तिकरण बाल विकास आदि पर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में तय किया गया कि समर्पित युवा समिति एवं मैक्स हॉस्पिटल द्वारा निकट भविष्य में मुजफ्फरनगर में कई सामाजिक कार्य व देश सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। बैठक में समर्पित परिवार की ओर से हितेश आनंद, मोहित ईश्पूजानी, मनी पटपटिया, शालिनी आनंद एवं अमित पटपटिया ने प्रतिभाग किया।
बता दें, समर्पित युवा समिति मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में सक्रिय एक सामाजिक संगठन है जो जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करता है। यह समिति ‘समर्पित बुक बैंक’ चलाती है, जिसके माध्यम से कक्षा 5 से 8 तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुरानी किताबें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal