चरथावल पुलिस ने 5 क्विंटल तांबे की प्लेटों के साथ दबोचे चार शातिर चोर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावल की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्विफ्ट कार की चैकिंग के दौरान रोका गया तो उसमें करीब पाँच क्विंटल वजन की तांबे की दस प्लेट बरामद हुई। कार सवार चारों युवकों से पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त तांबे की प्लेट।उन्होंने उत्तराखंड के रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र से एक गोदाम से चोरी की थी, जिसके संबंध में वहां मुकदमा दर्ज है। यहां वह तांबे की प्लेट बेचने के लिए कार में ले जा रहे थे। पुलिस ने चारों युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बरामद तांबे की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपए है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शादाब पुत्र महफूश निवासी हबीबगढ रोड दून पैलेस के सामने वाली गली अमीर हसन मस्जिद थाना कुतुबशेर, सहारनपुर, उवैश पुत्र इकराम एवं आशिफ पुत्र इकराम निवासीगण छुटमलपुर मौ0 हरिजन कोलोनी थाना फतेहुपर, सहारनपुर, फरमान पुत्र हनीफ निवासी चोली सहाबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर, उत्तराखण्ड हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा बरामद तांबे की प्लेटें थाना गंगनहर, रुड़की क्षेत्र स्थित एक गोदाम से चोरी की गई थीं। अभियुक्तगण उक्त चोरी की गई तांबे की प्लेटों को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल

महावीर चौक प्रकरण में पीड़ित कुलदीप सिंह ने रखी अपनी बात, मांगा न्याय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महावीर चौक प्रकरण में समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुई मारपीट के मामले में पीड़ित कुलदीप सिंह रविवार को मीडिया के सामने आए। शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने पूरे मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन पर लगाए गए महिला से अभद्रता के आरोप पूरी

यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027

मुजफ्फरनगर में 29 जुलाई से शुरू होगा ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर 29 जुलाई से जिले में ‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को देशभर में जन-जन तक पहुंचाना है। भाजपा के जिला मीडिया

बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत दबोचा आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने चाकू समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन घटना को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal