हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना सिडकुल पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि मेडिकल स्टोर स्वामी फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी के नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों पर कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर महादेव मेडिकल स्टोर ब्रह्मपुरी रावली महदूद पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने 101 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। नशीले कैप्सूल बरामद होने पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर मौजूद सागर पुत्र शिवकुमार निवासी सहारनपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई विकास रावत, हेडकांस्टेबल सुनील सैनी, कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

हरिद्वार पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एसएसपी नवनीत सिंह ने किया सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ
हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने शिवालिक नगर स्थित अमृत महोत्सव चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के कार्य का शुभारंभ किया। सुरक्षा के दृष्टिगत पालिका क्षेत्र के साथ बीएचईएल, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र से भाईचारा ढाबे तक, सिडकुल, रोशनाबाद, त्रिमूर्ति नगर, घासमंडी, पाँवधोई से पुल






