हरिद्वार (रिपोर्टर)। देहरादून से दिल्ली जा रही निजी कंपनी की यात्रीयों से भरी टूरिस्ट बस में आग लग गयी। बस मे आग लगती देख यात्रीयों ने बामुश्किल अपनी जान बचाई। घटना मंगलवार रात हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र की है। निजी कंपनी की एसी बस देहरादून से जयपुर जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे। जिनमें दो विदेशी महिलाएं भी शामिल थी। बस में अचानक आग लगने से यात्रीयों में अफरातफरी मच गयी। चालक परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोककर यात्रीयों को नीचे उतारा। जिससे सभी की जान बच गयी और बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। हालांकि तब तक बस आग का गोला बन चुकी थी और उसमें रखा यात्रियों का सामान भी जल कर राख हो चुका था। बस में आग लगने का कारण इंजन गर्म होना बताया जा रहा है।

धर्मशालाओं पर यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मशालाओं पर कूड़ा संग्रह के नाम पर प्रति कमरे के हिसाब से लगाए जा रहे यूजर चार्ज के विरोध में कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी व मनोज सैनी ने कहा कि कूड़ा संग्रह






