उत्तराखंड में प्रमुख राजनीतिक भूमिका निभाएगी सपा-महंत शुभम गिरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन शहर कार्यालय पर किया गया। बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने उत्तराखंड में मूल निवास और स्थाई निवास प्रमाण पत्र की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाएं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करें। उन्होंने कहा कि सपा जल्द ही उत्तराखंड में प्रमुख राजनीतिक भूमिका निभाएगी। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव व सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने उत्तराखंड में ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़कर 27 करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कुछ क्षेत्रों में ओबीसी का आरक्षण लागू किया गया है। जिस कारण ओबीसी वर्ग को संविधान से प्राप्त आरक्षण का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। बैठक में श्रम सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षांत शर्मा, उपाध्यक्ष आदेश उपाध्याय, आस्तिक यादव, रिंकू, बंटी, पवन कुमार, शिबू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal