मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से पीस लाइब्रेरी परिसर के समग्र विकास का मार्ग हुआ प्रशस्त

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक पीस लाइब्रेरी परिसर के लंबे समय से लंबित प्रकरण के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के सतत प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं जनहितकारी पहल के परिणामस्वरूप इस बहुमूल्य सार्वजनिक संपत्ति के विकास का मार्ग अब प्रशस्त होता दिखाई दे रहा है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल के अनुरोध एवं सकारात्मक संवाद के उपरांत पीस लाइब्रेरी के सचिव रहे अधिवक्ता सुशील कुमार ने परिसर से संबंधित विभागीय एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के समाधान हेतु सहमति प्रदान की है। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता सुशील कुमार द्वारा न्यायालय के माध्यम से आवश्यक विधिक औपचारिकताओं को पूर्ण कर परिसर को नगर पालिका परिषद के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण स्थल का सुनियोजित एवं आधुनिक विकास सुनिश्चित किया जाएगा। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय कॉम्प्लेक्स, आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय, अध्ययन केंद्र तथा पर्याप्त वाहन पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। यह परियोजना विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इसके अतिरिक्त, नगर में लगातार बढ़ रही यातायात एवं पार्किंग संबंधी चुनौतियों के समाधान में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आधुनिक शहरी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाने वाला यह परिसर नगर की आधारभूत संरचना को नई मजबूती प्रदान करेगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा सार्वजनिक परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग जनकल्याण के लिए सुनिश्चित करना है। पीस लाइब्रेरी परिसर का विकास इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण उदाहरण होगा, जो नगर के शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर मुजफ्फरनगर में 13 कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क, सेवा कार्य, सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित

आशीर्वाद बैंकट हॉल, जानसठ रोड पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर ()। आशीर्वाद बैंक्विट हॉल जानसठ रोड पर बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान प्रातः 9:00 बजे निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत सायंकाल 3 बजे से 6 बजे तक कथा

नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नवीन मंडी व्यापार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संजय मिश्रा को अध्यक्ष, अंचित मित्तल को महामंत्री तथा अशोक बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। संघ की कार्यकारिणी में श्री कृष्णचंद्र मुंदड़ा, जितेन्द्र कुच्छल, जगवीर सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, सचिन सिंघल, अरुण खंडेलवाल, दिनेश राठी एवं रविन्द्र कुमार को संरक्षक बनाया

श्रीराम कॉलेज ने अंतरमहाविद्यालय बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर, मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) वर्ग की प्रतियोगिता के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस बॉक्सिंग (पुरूष एवं महिला) टूर्नामेंट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal