यदि देर की तो रह जाएंगे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से वंचित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। परियोजना प्रभारी यूपी नेडा भजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का शुभारम्भ फरवरी 2024 में किया गया था। यह केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लाभार्थी इस योजना का लाभ 31 मार्च 2027 तक उठा सकते है। 31 मार्च 2027 के पश्चात् लाभार्थियों को अनुदान का लाभ प्राप्त नहीं होगा। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने में यदि देरी की तो अनुदान का लाभ उठाने का सपना सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर जनपद में अभी तक 22.588 आवेदन प्राप्त हुए है। 22340 वैण्डर सलेक्ट, 13389 लाभार्थियों के यहां सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये है। 11453 लाभार्थियों को अनुदान प्राप्त हो चुका है। जनपद में अभी तक 40 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। जनपद में 161 वैण्डर्स कार्यरत है। वैण्डरों द्वारा प्रचार-प्रसार कर पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति बढाई जा रही है। योजना के अन्तर्गत 03 कि०वाट संयंत्र स्थापना कराने पर रू0 1,08,000/- मात्र का अनुदान है तथा 02 कि०वाट पर रू0 90,000/- मात्र का अनुदान है। वर्तमान में जनपद में लगभग रू0 120 करोड का अनुदान लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण हो चुका है। 03 कि०वाट संयंत्र की कुल कीमत लगभग रू0 1,85,000/- मात्र है तथा 02 कि०वाट की कीमत लगभग रू0 1,35,000/- मात्र है। संयंत्र स्थापना के उपरान्त बिजली का बिल नहीं के बराबर आता है। विद्युत विभाग के आंकडों के अनुसार माह मई 2026 में लाभार्थियों के विद्युत बिल 1547 नेगेटिव, 158 का शून्य, 535 का रू0 100/- मात्र 3018 का रू0 101-500/- मात्र धनराशि का बिल आया है। बिमलेश पत्नी दिनेश कुमार निवासी 60/406, गली नं0-5 अवध विहार, मुजफ्फरनगर मो0नं0 9286580804 का बिल काफी दिन से शून्य आ रहा है, जो लाभार्थी अपने घर पर पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत सोलर संयंत्र स्थापित करवाना चाहते है वह 31 मार्च 2027 से पूर्व अपने संयंत्र स्थापित करवाकर योजना का लाभ उठायें आगामी 31 मार्च 2027 को उक्त योजना समाप्त हो जायेगी।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal