पात्र महिलाओं को मिले सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: सपना कश्यप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप ने शनिवार को महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ आवासित वृद्ध महिलाओं से वार्ता कर उन्हें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। वहीं सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किये।
शनिवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत/अभिनन्दन किया गया। उन्होंने महिलाओ सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की गई। महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न,परिवार संबंधित, श्रम विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, आपूर्ति विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु कुल 16 प्रार्थना पत्र/शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिनको सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया एवं निस्तारण हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए तथा पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा भी की गई।
महिला जनसुनवाई में आने वाले सभी आगन्तुकों को महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं संबंधित पम्फलेट वितरित किये गये। महिला जनसुनवाई उपरांत सदस्य द्वारा खतौली तहसील क्षेत्र, पमनावली स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया एवं वृद्धआश्रम में महिलाओं हेतु उपलब्ध सुविधाओं/ भोजन/ आवास/ स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान माननीय महोदया द्वारा प्रबन्धक रेखा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और कहा गया कि वृद्धाश्रम में आवासित वृद्ध महिलाओं से संवेदनशीलता के साथ मानवीय व्यवहार रखें। वृद्धाश्रम में आवासित वृद्ध महिलाओं ने सदस्य की अपील पर ढोलक के साथ बहुत सुंदर व मनमोहक गीत गाकर सबको भावुक कर दिया।
सुंदर गीत गाने वाली व ढोलक बजाने वाली वृद्ध महिलाओं को सदस्य ने नकद इनाम देकर सम्मानित किया। जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग से संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से सुशील कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा0 मुरली भास्कर, सबा एचडीएम, कारागार से डिप्टी जेलर दीपक कुमार, पुलिस विभाग से पुलिस उपाधीक्षक ऋिषिका सिंह, प्रभारी महिला थाना संगीता चौधरी, उप निरीक्षक ज्योति तोमर, श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। बैठक का संचालन डा0 राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। जिला प्रोबेशन कार्यालय से नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, पूजा नरूला केंद्र प्रबन्धक, प्रियंका उज्जवल केस वर्कर, अमित कुमार, सचिन कुमार, नाथी राम,अरुण कुमार, अजय कुमार उपस्थित रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal